ChandigarhHaryanaState News

हरियाणा CM ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणाएं, बजट में भारी वृद्धि

चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं, जिससे खेती से जुड़े सभी वर्गों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभागों के बजट में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। कृषि विभाग का बजट 19.2%, बागवानी का 95.50%, पशुपालन का 50.9% और मत्स्य पालन का 144.40% बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की लागत कम कर उनकी आमदनी बढ़ाने की है। इसके लिए एमएसपी पर खरीद की गारंटी, जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा।

 

इसके अलावा, नकली बीज और कीटनाशकों की बिक्री रोकने के लिए एक नया बिल लाने की घोषणा की गई है। वहीं, नई बागवानी नीति के तहत एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठनों) को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button