HaryanaRayta Special

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बनी मां!3 महीने का हुआ बेटा, रखा नाम ‘जयवीर सिंह’

हरियाणा से बड़ी और खास खबर सामने आई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सेरोगेसी के जरिए सिंगल मदर बनकर मातृत्व का आनंद लिया है। उनका बेटा अब 3 महीने का हो चुका है और उसका नाम ‘जयवीर सिंह’ रखा गया है। इस समय बच्चे का पालन-पोषण मंत्री आवास पर चल रहा है। हालांकि राव परिवार की ओर से अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि या जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

राजनीतिक विरासत को मिलेगी नई दिशा

जानकारी के अनुसार, जयवीर सिंह राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगा। राव इंद्रजीत की दो बेटियां हैं — बड़ी बेटी आरती राव और छोटी बेटी भारती राव। भारती राव दो बेटों की मां हैं, जबकि आरती राव ही अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रही हैं।

आरती राव ने अक्टूबर 2024 में अटेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और विजयी होकर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री बनीं। उनके पिता राव इंद्रजीत सिंह और दादा राव बीरेंद्र सिंह भी हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, जिसमें राव बीरेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

महिलाओं के लिए प्रेरणादायक कदम

आरती राव का सेरोगेसी के जरिए मातृत्व अपनाना महिलाओं की आजादी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। यह कदम दिखाता है कि मातृत्व के लिए विवाह या पारंपरिक रास्ता ही एकमात्र विकल्प नहीं है, बल्कि महिलाएं अपने फैसलों से भी माता बन सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button