HaryanaRayta Specialराजनीति

हरियाणा विधानसभा ने अपराधियों के महिमामंडन को किया हतोत्साहित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

चंडीगढ़, 27 अगस्त 2025: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसमें मीडिया मंचों से आग्रह किया गया है कि वे अपराधियों और गैंगस्टरों के महिमामंडन की प्रवृत्ति को पूरी सजगता से हतोत्साहित करें। यह कदम सामाजिक और नैतिक मूल्यों को बचाने तथा युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सदन में कहा कि अपराधियों का महिमामंडन युवाओं के मन में गलत छवि बनाता है और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिस बल की मेहनत को नकारता है। उन्होंने कहा कि मीडिया को चाहिए कि वे अपराधियों के नाम और तस्वीरों को प्रकाशित करने से बचें और इसके बजाय उन व्यक्तित्वों और विचारों को बढ़ावा दें जो समाज को शिक्षा, मेहनत और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि हरियाणा विधानसभा की ओर से यह संदेश सभी मीडिया मंचों तक पहुंचाया जाएगा।


हरियाणा विधानसभा ने सदस्यों के लिए अग्रिम सुविधा में भी संशोधन किया

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन, हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) अधिनियम, 1979 में संशोधन करते हुए नया विधेयक पारित किया गया। इसके तहत सदस्यों को गृह निर्माण या मोटर कार खरीद के लिए एक करोड़ रुपये तक का अग्रिम प्राप्त करने का अधिकार रहेगा। साथ ही, दोबारा और तीसरी बार अग्रिम लेने के लिए आयु सीमा 60 वर्ष से कम होने की शर्त भी निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button