Haryana

हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान: प्राइवेट बसों के रूटों की समीक्षा, हर गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बसें

चंडीगढ़, 6 अगस्त 2025: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्राइवेट बसों के रूट निर्धारण को लेकर हाल ही में उठे सवालों के बीच बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि उन्हें पता चला है कि प्राइवेट बसों के रूट ठीक तरह से निर्धारित नहीं किए गए हैं, जिस कारण संबंधित अधिकारियों को इन रूटों और समय सारणी का अध्ययन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

प्राइवेट बसों के रूटों का होगा व्यापक अध्ययन

परिवहन मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कई स्थानों पर प्राइवेट बसें सरकारी बसों से पहले चलकर यात्रियों को उठा लेती हैं, जिससे सरकारी बसों को सवारियों की कमी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को प्राइवेट बसों के रूट और समय का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समन्वय बेहतर हो सके।

हर गांव तक पहुंचेगी हरियाणा रोडवेज की बस

 विज ने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा रोडवेज कोई वाणिज्यिक संस्था नहीं, बल्कि सेवा प्रदान करने वाली संस्था है। इसलिए राज्य के प्रत्येक गांव तक रोडवेज बस सेवा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी जिला महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर राज्य के सभी गांवों तक बस सेवा पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है।

नई बसों की खरीद प्रक्रिया जारी, खासतौर पर इलेक्ट्रिक बसें

मंत्री ने बताया कि कई पुरानी बसें कंडम हो रही हैं, जिसके चलते नई बसों की खरीदारी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। खासकर पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि सड़क परिवहन का पर्यावरणीय प्रभाव कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button