Chandigarh

हरियाली तीज पर मुख्यमंत्री निवास में सजी हरियाणवी संस्कृति की छटा

चंडीगढ़, 25 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सरकारी निवास पर शुक्रवार शाम पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पूरे प्रदेश से पहुंचीं महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लेकर तीज पर्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। रंग-बरंगी साड़ियों, मेहंदी लगे हाथों और हरियाणवी लोकगीतों-नृत्यों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

TeejFestivalHaryanaकार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने की, जिन्होंने तीज प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव, विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली व अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सैनी ने तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने युवतियों की भागीदारी की सराहना करते हुए महिलाओं को देश के विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं समाज निर्माण में बराबरी से भाग नहीं लेंगी, विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा।

मुख्यमंत्री ने ‘कोथली परंपरा’ का निर्वहन करते हुए महिलाओं को कोथली भेंट की और तीज को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए सभी से वृक्षारोपण का आह्वान किया। यह आयोजन हरियाणा की लोकसंस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक मूल्यों को मजबूती से प्रस्तुत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button