Haryana

मोदी सरकार के 11 वर्ष: विकास, गौरव और नए भारत की मजबूत नींव – गौरव गौतम

चंडीगढ़, 23 जून – हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों को “अतुलनीय और ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि यह केवल शासनकाल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक निर्णायक यात्रा रही है।

मानेसर में आयोजित प्रेस वार्ता में  गौतम ने कहा कि देश ने अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक 29 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं, 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचा है और 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान मिले हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का संकल्प लिया है। हरियाणा से शुरू हुआ “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान इसका जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि 2014 में जहां 74 एयरपोर्ट थे, अब 160 हैं, और विश्वविद्यालयों की संख्या 490 से बढ़कर 1213 हो गई है।

खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए सरकार ने 10 वर्षों में 592.84 करोड़ रुपये कैश अवॉर्ड के रूप में दिए, जो खेलो इंडिया जैसे अभियानों की सफलता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button