ChandigarhHaryanaHimachalPunjabState NewsUttar-Pradesh

हेरा, ऐश्वर्या और गुरशरण को मिला सिम्मी मरवाहा स्मृति सम्मान

-पत्रकार कवि दरबार रहा आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़। सिम्मी मरवाहा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 22वां युवा पत्रकार सम्मान दिवस चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित हुआ। जिसमें साल 2025 के लिए बिहार से सोशल मीडिया की युवा पत्रकार हीरा रिजवान, दिल्ली से ऐश्वर्या एवी राज और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से मास कॉम पत्राचार टॉपर गुरशरण सिंह को शुद्ध चांदी का सम्मान भेंट किया गया। हेरा ने चाइल्ड मॉडलिंग स्कैम, मनरेगा घोटाला, राम मंदिर के नाम पर सोशल मीडिया में मशहूरी जैसी खबरें कर खोजी पत्रकारिता का प्रमाण दिया। इसी तरह ऐश्वर्या के द्वारा नारी शक्ति और उनके हक विषय पर अपनी बुलंद कलम का एहसास कराया। गुरशरण मूल रूप से गिदडबाहा के रहने वाले हैं और बनूड़ के सरकारी स्कूल में गणित के अध्यापक है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पत्रकार कवि दरबार रहा। जिस में दीपक शर्मा चनारथल, गुरनीत कौर, भूपिंदर मलिक, जय सिंह छिब्बर, सुरिंदर बंसल, ललित पांडे, बहादर सिंह गोसल और जगतार सिंह जोग और बलजीत मरवाहा ने काव्य कला का प्रदर्शन किया। भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य विनोद कोहली ने सम्मान प्रदान करने की रस्म अदा की। पत्रकार केपी सिंह, नेहा वर्मा, समाजसेवी राजिंदर सिंह धालीवाल, सिमरनजीत सिंह मान इस अवसर पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button