FilmyPunjabमनोरंजन

करण औजला और यो यो हनी सिंह ने मांगी माफी, महिला आयोग को दी सफाई

चंडीगढ़, 11 अगस्त 2025 – पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम करण औजला और यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके हालिया गानों में इस्तेमाल किए गए अभद्र और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया था। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल के मुताबिक, दोनों गायकों ने फोन पर माफी मांगते हुए खेद प्रकट किया है।

विदेश से फोन पर मांगी माफी

राज लाली गिल ने जानकारी दी कि करण औजला और हनी सिंह इस समय विदेश में हैं, लेकिन उन्होंने खुद फोन कर अपने गानों को लेकर माफी मांगी है। दोनों ने कहा कि वे जल्द ही अपने वकीलों के माध्यम से आयोग को लिखित स्पष्टीकरण देंगे।

किन गानों पर उठा विवाद?

  • हनी सिंह का गाना “मिलेनियर

  • करण औजला का गाना “MF गबरू

इन गानों के बोलों में महिलाओं के प्रति अशोभनीय भाषा और अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर आम जनता और सोशल मीडिया यूज़र्स ने नाराज़गी जताई थी। इसी के चलते महिला आयोग ने 11 अगस्त को पेश होने का नोटिस भेजा था।

पंजाब पुलिस भी कर रही है जांच

पंजाब पुलिस ने महिला आयोग को सूचित किया है कि दोनों गायक विदेश में हैं। उनके भारत लौटने के बाद बयान दर्ज कर पूरी रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button