ChandigarhNational News

नागपुर विवाद पर अनिल विज का बड़ा बयान – “औरंगजेब हमलावर था, उसका महिमामंडन नहीं किया जा सकता”

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नागपुर में औरंगजेब को लेकर हुए विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “नागपुर में जो कुछ हुआ, वह गलत था। झड़प नहीं होनी चाहिए, और सरकार स्थिति को सामान्य करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।”

 

औरंगजेब हमलावर था, उसका महिमामंडन नहीं किया जा सकता”

अनिल विज ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि “औरंगजेब एक आक्रांता था, जिसने भारत को लूटने और यहां के लोगों पर अत्याचार करने का काम किया।” उन्होंने आगे कहा, “मुगल केवल शासक नहीं थे, बल्कि हमलावर भी थे, जो यहां के संसाधनों को लूटने आए थे।”

 

नेम प्लेट का उदाहरण देकर समझाया मामला

विज ने अपने बयान में एक दिलचस्प उदाहरण दिया – “अगर कोई बच्चा छोटा है और उसके घर पर कोई बदमाश कब्जा कर उसकी नेम प्लेट हटा देता है, तो बच्चा सहम जाता है। लेकिन जब वह बड़ा होता है, तो उसे अपना घर वापस लेने और बदमाश द्वारा लगाई गई नेम प्लेट हटाने का अधिकार होता है।”

 

विधानसभा में हंगामे पर भी बोले विज

हरियाणा विधानसभा में हाल ही में हुए हंगामे को लेकर विज ने कहा, “पूर्व सरकारों ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अपने चाहतों को रेवड़ियां बांटकर टैलेंट को दरकिनार किया गया।”

 

उन्होंने 2008 में हुड्डा सरकार के दौरान हुए इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले पर निशाना साधते हुए कहा, “इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को नजरअंदाज कर सिफारसियों को भर्ती किया गया। हाईकोर्ट ने भी इस मामले में याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है।”

 

नागपुर विवाद पर बढ़ी सियासत, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा बयान

नागपुर विवाद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अनिल विज के बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। जहां बीजेपी समर्थक उनके बयान की सराहना कर रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे सांप्रदायिक मुद्दा बनाने का आरोप लगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button