Haryanaराजनीति

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ! महिलाओं के खाते में जमा होंगे 2100-2100 रुपए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहनाने की पूरी तैयारी होने की घोषणा की है। इस योजना के तहत इस साल ही प्रदेश की महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी। इसके लिए बजट में 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 217 संकल्पों में से 28 संकल्प पूरे कर लिए हैं और 90 संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने गांव बण, बहलोलपुर और जालखेडी में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए की अनुदान राशि भी देने की घोषणा की। पिहोवा से यमुनानगर तक फोर लेनिंग परियोजना को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, 7500 युवाओं के सरकारी नौकरी के परिणाम भी जल्द जारी होंगे।

सरकार ने आवास योजना के तहत 36 हजार परिवारों को 151 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे हैं। किडनी रोगियों को फ्री डायलिसिस, 17 लाख महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, और किसानों को एमएसपी पर बेहतर समर्थन भी सरकार की प्राथमिकताएं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी कभी नहीं आने दी जाएगी और प्रदेश का समग्र विकास तेज गति से हो रहा है।

इस अवसर पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button