Haryana

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 63 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि युवा अधिकारियों को भी अहम पद देकर प्रशासन में नई ऊर्जा लाने की कोशिश की गई है।

प्रमुख IAS नियुक्तियां

  • गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया
  • रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल की जिम्मेदारी
  • अमित कुमार अग्रवाल को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया
  • सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग का निदेशक
  • सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा का निदेशक और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का CEO
  • वंदना डिसोदिया को गृह विभाग की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की MD

युवा अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सरकार ने प्रशासन में नई सोच और गति लाने के लिए युवा आईएएस अधिकारियों को अहम पदों पर नियुक्त किया है:

  • अंजलि श्रोत्रिया – एडीसी, फरीदाबाद
  • अंकित कुमार चौकसे – एडीसी, पानीपत
  • उत्सव आनंद – एडीसी, हिसार
  • डॉ. राहुल रैया – एडीसी, करनाल

HCS अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव

एचसीएस अधिकारियों के स्तर पर भी कई अहम नियुक्तियां की गई हैं:

  • अजय चोपड़ा – एडीसी एवं सीईओ, जिला परिषद, सोनीपत
  • परमजीत चहल – अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम फरीदाबाद
  • संजय कुमार – एसडीओ (सिविल), कैथल
  • प्रदीप अहलावत – सीईओ, जिला परिषद, चरखी दादरी
  • जयदीप कुमार – अतिरिक्त सचिव, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button