ChandigarhHaryanaRayta Special

हरियाणा के निर्माण श्रमिकों को बड़ी राहत – हर ब्लॉक पर खुलेगा ‘वन-स्टॉप हेल्प डेस्क’

चंडीगढ़, 18 जून: हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने राज्य के भवन एवं सन्निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की कि अब पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर हेल्प-डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जो “वन स्टॉप सेंटर” के रूप में कार्य करेंगे। इस प्रस्ताव को श्री विज ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

हेल्प-डेस्क पर श्रमिकों के पंजीकरण, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया में सहायता और समस्याओं के निवारण की सुविधा मिलेगी। इससे योजनाओं के लाभ सीधे श्रमिकों तक पारदर्शिता और गति के साथ पहुंच सकेंगे।

मंत्री अनिल विज ने बताया कि इन केंद्रों पर असिस्टेंट वेलफेयर ऑफिसर, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और जरूरी स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि श्रमिकों को उनके अधिकार और योजनाओं की जानकारी उनके नजदीक ही मिले।

हरियाणा सरकार निर्माण श्रमिकों को मातृत्व-पितृत्व लाभ, बच्चों की शिक्षा सहायता, छात्रवृत्ति, प्रोफेशनल कोर्स के खर्च की प्रतिपूर्ति, साइकिल, स्कूटर, लैपटॉप व कोचिंग सहायता जैसी कई योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। साथ ही, विवाह सहायता, इलाज खर्च, पेंशन, अपंगता सहायता व दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

यह फैसला हरियाणा में श्रमिक कल्याण को नई दिशा देने वाला है और लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ पहुंचाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button