Punjab

मोगा के दौधर शरकी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या, गहने लूटकर फरार हुए हमलावर

मोगा के दौधर शरकी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या, गहने लूटकर फरार हुए हमलावर

मोगा: पंजाब के मोगा जिले के गांव दौधर शरकी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरमेल कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने रात के समय उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और उनके सोने की बालियां व नथ लूटकर फरार हो गए।

तेजधार हथियारों से हमला
थाना बधनी कलां के प्रमुख गुरमेल सिंह ने बताया कि हमलावरों ने महिला पर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अकेली रहती थीं गुरमेल कौर
मृतका गुरमेल कौर गांव में अकेली रहती थीं। उनके कोई नजदीकी रिश्तेदार या परिवार का सदस्य गांव में नहीं रहता था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।

गांव में दहशत का माहौल
इस निर्मम हत्या के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button