HaryanaTechnology

हरियाणा में युवाओं के लिए नई पहल: होम-स्टे की निःशुल्क ट्रेनिंग से घर बैठे कमाई का मौका

चंडीगढ़, 3 जून 2025:  हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशानुसार युवाओं के लिए एक नई महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 15 से 29 वर्ष के युवा होम-स्टे (Home Stay) की निःशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त कर अपने घरों में अतिरिक्त कमरों को गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर देकर स्वरोजगार कर सकते हैं और अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकते हैं।

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। गौरव गौतम, राज्य मंत्री, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग ने बताया कि पहले यह योजना केवल पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे हरियाणा राज्य के युवाओं के लिए विस्तारित कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई से बढ़ाकर 6 जून कर दी गई है।

ट्रेनिंग पूरी तरह निःशुल्क होगी, जिसमें युवाओं को होम-स्टे संचालन के लिए जरूरी कौशल सिखाए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपने संबंधित जिला नोडल आई.टी.आई. में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र और नियम व शर्तें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं।

राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा, “यह योजना मुख्यमंत्री नायब सैनी के विजन ‘आत्मनिर्भर युवा – आत्मनिर्भर हरियाणा’ को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button