PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का इंतजार खत्म! आज 11 बजे किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000

PM Kisan Yojana: देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार ₹20,500 करोड़ की राशि किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए भेजी जाएगी।
किसानों के लिए डबल तोहफा, वाराणसी में बड़ी घोषणाएं भी होंगी
प्रधानमंत्री मोदी केवल पीएम किसान की किस्त ही नहीं, बल्कि आज वाराणसी में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पर्यटन से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व Twitter) हैंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा:
“काशी के मेरे परिवारजनों के लिए 2 अगस्त का दिन विशेष है। पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी करने के साथ-साथ कई परियोजनाओं की सौगात भी दूंगा।“
ऐसे चेक करें अपना भुगतान स्टेटस
जो किसान जानना चाहते हैं कि उनके खाते में राशि आई है या नहीं, वो इन आसान स्टेप्स का पालन करें:
🌐 वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
“Beneficiary Status” पर क्लिक करें
अपना आधार नंबर / बैंक खाता / मोबाइल नंबर दर्ज करें
“Get Data” पर क्लिक करें
अपनी 20वीं किस्त की जानकारी स्क्रीन पर देख सकते हैं
क्या है पीएम किसान योजना?
PM Kisan Yojana एक केंद्रीय सरकारी योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में राज्य सरकारें भी अतिरिक्त लाभ देती हैं, जिससे किसानों को डबल फायदा मिलता है।



