Chandigarh

सेक्टर 42 में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन, सुरक्षा और सुविधाओं पर चर्चा,सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, सेक्टर 36 थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे

चंडीगढ़ सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेंटर में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और एरिया के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, सेक्टर 36 थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह, समावेश इंचार्ज राजेश कुमार, डीआरडीओ प्रधान प्रिंस कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर दविंदर रोहिल्ला, सेक्टर 42 के उप प्रधान शिव कुमार, मार्केट के प्रधान मुकेश गिरी और अटावा मार्केट के प्रधान बहादुर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

स्थानीय समस्याओं पर चर्चा

मीटिंग के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह के समक्ष रखा। मुख्य रूप से मच्छी मार्केट को धार्मिक स्थल से किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

पुलिस का आश्वासन

थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और क्षेत्र में पुलिस सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से सीधे संवाद के लिए अपना फोन नंबर साझा किया और कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए नागरिक उनसे बेहिचक संपर्क कर सकते हैं।

सीनियर सिटीजन की सुरक्षा पर जोर

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर भी अहम चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि सीनियर सिटीजन के घर जाकर उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया जाएगा और उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, सीनियर सिटीजन को पहचान के लिए स्टीकर जारी करने पर भी विचार किया गया।

समुदाय और पुलिस के बीच सहयोग जरूरी

इस बैठक में पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की बैठकों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button