Haryana

प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र के “महाभारत अनुभव केंद्र” के अनुभव को देशवासियों के साथ किया साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन पहले कुरुक्षेत्र में जो अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में अनुभव प्राप्त किया, वह उनके दिल को आनंदित कर गया। रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र का जिक्र देशवासियों के साथ साझा किया। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध हुआ था, ये हम सभी जानते हैं, लेकिन युद्ध के इस अनुभव को अब आप वहाँ महाभारत अनुभव केंद्र में भी साक्षात देख सकते हैं। इस अनुभव केंद्र में महाभारत की गाथा को 3डी लाईट/ साउंड शो और डिजिटल टेक्निक से दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को जब मैं कुरुक्षेत्र गया था तो इस अनुभव केंद्र के अनुभव ने मुझे आनंद से भर दिया था।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता  महोत्सव में शामिल होना भी मेरे लिए बहुत विशेष रहा। मैं ये देखकर बहुत प्रभावित हुआ कि कैसे दुनियाभर के लोग दिव्य ग्रंथ गीता से प्रेरित हो रहे हैं। इस महोत्सव में यूरोप और सेंट्रल एशिया सहित विश्व के कई देशों के लोगों की भागीदारी रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति की गई है। यूरोप के लातविया में भी एक यादगार गीता महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव में लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और अल्जीरिया के कलाकारों ने बढ़-चढ़ करके हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button