ChandigarhHaryana

हरियाणा के हर गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बस, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल विज का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़, 30 जुलाई 2025: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण परिवहन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी 7,243 गांवों में हरियाणा रोडवेज की बसें चलेंगी, जिससे ग्रामीणों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। यह घोषणा राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल विज ने करते हुए कहा कि, “जो वादा किया था, वह अब निभाया है।”

 हर गांव को मिलेगा रोडवेज से जोड़ने का तोहफा

परिवहन मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक द्वारा सभी जिलों के महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिनमें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि हर गांव में रोडवेज बस सेवा पहुंचे। विज ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन गांवों के लिए भी लागू होगा जहां अब तक कोई रोडवेज सेवा नहीं है।

 5300 बसों का बेड़ा तैयार

सरकार का लक्ष्य सिर्फ सेवा का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि बसों की संख्या भी बढ़ाना है। फिलहाल राज्य में लगभग 4000 बसें चल रही हैं, जिन्हें बढ़ाकर 5300 किया जाएगा। यह कदम ग्रामीणों के साथ-साथ शहरी यात्रियों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

 विजन और वादा दोनों पूरे

अनिल विज ने कहा, “हमने हरियाणा के नागरिकों से जो वादा किया था, उसे अब धरातल पर उतार दिया है।” ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है, और इस नई पहल से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच अब ज्यादा सुगम हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button