Haryana

स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण में हरियाणा अग्रणी राज्यों में

चंडीगढ़ : स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण (एसबीएम-जी) के तहत हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है। ग्रामीण स्वच्छता के प्रमुख संकेतकों पर राज्य का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। ओडीएफ प्लस मॉडल श्रेणी में राज्य ने 91.08 प्रतिशत कवरेज हासिल किया है, जो राष्ट्रीय औसत 85.3 प्रतिशत से अधिक है। हरियाणा के कुल 6,618 गांवों में से 6,520 गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं, जबकि 6,028 गांवों ने मॉडल का दर्जा प्राप्त कर लिया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में यहां हुई हरियाणा राज्य स्वच्छ भारत मिशन (एचएसएसबीएम) की कार्यकारी समिति की पांचवीं बैठक में राज्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए 291.40 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी वार्षिक कार्य योजना को भी मंजूरी दी गई। विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. साकेत कुमार ने बैठक में बताया कि वर्ष 2014-15 में एसबीएम-जी की शुरुआत से अब तक प्रदेश में 7.35 लाख से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बनाए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों को सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम मिले हैं।

हरियाणा सरकार ने राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने बोर्डों, निगमों और अन्य सरकारी संस्थाओं में ग्रुप-डी के सभी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। यहाँ पढ़ें पूरी खबर….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button