National NewsState NewsUttar-Pradesh

गाजियाबाद: डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए बदमाश, किन्नर गुरु पर साजिश का आरोप

गाजियाबाद: डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए बदमाश, किन्नर गुरु पर साजिश का आरोप

गाजियाबाद के बम्हेटा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चार बदमाशों ने डेयरी संचालक संजय यादव (48 वर्ष) का प्राइवेट पार्ट काटकर अपने साथ ले गए। इस घटना के पीछे एक किन्नर गुरु की साजिश होने की आशंका जताई जा रही है।

बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम

घटना वाली रात संजय यादव अपनी डेयरी में अकेले सो रहे थे। उनके भांजे जितेंद्र के अनुसार, रात करीब 11 बजे चार युवक आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद उनका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गए

किन्नर गुरु पर साजिश का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना के पीछे एक किन्नर गुरु का हाथ हो सकता है। कहा जा रहा है कि किन्नर गुरु के इशारे पर उसके चार चेलों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी एंगल से पड़ताल कर रही है।

इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

इस जघन्य अपराध के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button