National NewsState NewsUttar-Pradesh

नोएडा: हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, सरगना बादल समेत लड़की और साथी गिरफ्तार

नोएडा: हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, सरगना बादल समेत लड़की और साथी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गैंग पहले इलाके में किराए का मकान लेता, फिर एक लड़की को वहां शिफ्ट कर देता। लड़की पहले मकान मालिक को सेक्स का लालच देती, फिर अमीरजादों को फंसाने का खेल शुरू होता।

गिरोह का सरगना बादल गिरफ्तार

इस गिरोह का मुख्य सरगना बादल उर्फ़ कालू सिंह है, जिसे पुलिस ने बीए के छात्र प्रिंस और गैंग में शामिल लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बादल के खिलाफ पहले से 11 केस दर्ज हैं, और वह लगातार अपना नाम बदलकर अपराध करता रहा है

गाजियाबाद में भी ठग चुके 5.5 लाख रुपये

इस गिरोह ने पहले भी गाजियाबाद के अंकुर विहार में एक मकान मालिक से साढ़े 5 लाख रुपये ठग लिए थे। यही नहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी कई लोगों को इसी तरीके से शिकार बना चुके हैं

पुलिस कर रही अन्य मामलों की जांच

नोएडा पुलिस ने गिरोह को पकड़कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। अन्य पीड़ितों की तलाश की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि गैंग के और कौन-कौन सदस्य इसमें शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हनी ट्रैप गिरोह की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button