Haryana

चंद्रशेखर धरणी बने हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति के अध्यक्ष

चंद्रशेखर धरणी बने हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति के अध्यक्ष

जितेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष व जोगिंद्र शर्मा महासचिव नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर धरणी को सर्वसम्मति से चुना गया। उनके साथ जितेंद्र चौधरी को उपाध्यक्ष और जोगिंद्र शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। यह समिति विधानसभा सत्र के दौरान पत्रकारों की सुविधाओं और बैठने की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक की भूमिका निभाएगी।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण द्वारा कुछ दिन पहले जारी अधिसूचना के तहत इस समिति का गठन किया गया था। इसका कार्यकाल 2024-25 रहेगा।

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अग्रवाल ने रखा प्रस्ताव

चुनाव प्रक्रिया के दौरान हरियाणा विधानसभा सचिव सतीश कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अग्रवाल ने चंद्रशेखर धरणी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद धरणी को उपाध्यक्ष और महासचिव का चयन करने का अधिकार दिया गया, जिसके तहत जितेंद्र चौधरी और जोगिंद्र शर्मा की नियुक्ति हुई।

प्रमुख समाचार संस्थानों के पत्रकार बने सदस्य

इस समिति में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को सदस्य बनाया गया है, जिनमें शामिल हैं:

पंजाब केसरी (जालंधर) – दीपक बंसल

उत्तम हिंदू – चंद्रशेखर धरणी

न्यूज 18 – अंकित दुदानी

दैनिक जागरण – अनुराग अग्रवाल

दैनिक ट्रिब्यून – दिनेश भारद्वाज

ख़बरें अभी तक – जितेंद्र चौधरी

राष्ट्रीय सहारा – निश्चल भटनागर

जनता टीवी – पवन सींवर

दैनिक भास्कर – सुशील भार्गव

इंडिया न्यूज हरियाणा – विपिन परमार

हरिभूमि – योगेंद्र शर्मा

टोटल टीवी – अनिल गाबा

अर्थ प्रकाश – महावीर जैन

पंजाब केसरी (दिल्ली) – राजेश जैन

हिंदुस्थान समाचार – संजीव शर्मा (विशेष आमंत्रित सदस्य)

पूर्व अध्यक्ष दीपक बंसल को आभार व्यक्त किया

अपनी नियुक्ति के बाद चंद्रशेखर धरणी ने पूर्व अध्यक्ष दीपक बंसल और सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति सकारात्मक भूमिका निभाएगी और पत्रकारों के हित में कार्य करेगी।

पत्रकारों की सेवा में समर्पित हैं चंद्रशेखर धरणी

चंद्रशेखर धरणी चार दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करते रहे हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने पत्रकारों की मदद के लिए मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (MWA) की स्थापना की, जो उत्तर भारत की सबसे बड़ी पत्रकार संगठन बन चुका है। इस संस्था के माध्यम से जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक मदद दी जाती है।

उनकी नियुक्ति पर हरियाणा सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button