ChandigarhHaryanaHimachalPunjabUttar-Pradesh

शारदीय नवरात्र आरम्भ

प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा

शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा की आराधना का अनुष्ठान शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गया है। अनुष्ठान के पहले दिन आज मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है। नवरात्र कोे लेकर राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में भक्तिमय माहौल बन गया है। विभिन्न सार्वजनिक पूजा समितियों की ओर से प्रतिमाओं और पूजा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हमारे संवाददाताओं ने बताया है कि प्रदेश भर में सुबह से ही मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। पटना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी, गोपालगंज के थावे मंदिर, सारण के दिघवारा स्थित आमी मंदिर, आरा के अरण्य देवी मंदिर, सासाराम स्थित तारापीठ, दरभंगा के मां श्यामा काली मंदिर, खगड़िया के कात्यायनी शक्तिपीठ और मुंगेर के मां चंडिका शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही है। श्रद्धालु अपने घरों में भी कलश स्थापना कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button