Haryana

हरियाणा के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का जल्द होगा निपटारा – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

चंडीगढ़, 18 जुलाई – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने गन्ना उत्पादक किसानों के हित में बड़ा बयान देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को गन्ने की बिक्री के तुरंत बाद भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नारायणगढ़ शुगर मिल समेत अन्य शुगर मिलों पर किसानों का जो बकाया एरियर है, उसका भी शीघ्र निपटारा किया जाए।

यह निर्देश राणा ने आज चंडीगढ़ में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, निदेशक राजनारायण कौशिक और को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स फेडरेशन के एमडी  शक्ति सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने कहा कि गन्ना पिराई का कार्य नियमित चलता रहना चाहिए और किसानों को उनका भुगतान समय पर मिलना चाहिए ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी दोहराया कि किसानों की आमदनी बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकार की ओर से खेती की लागत घटाने, मिट्टी की जांच कर वैज्ञानिक सलाह देने, उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने और रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर विविध खेती, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में भी आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button