National News

फाजिल्का में पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

पेंशनर्स एसोसिएशन डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल करते हुए।

फाजिल्का में पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एसोसिएशन के 11 सदस्यों ने सरकार द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी के विरोध में यह कदम उठाया है।

.

पेंशनर्स की प्रमुख मांगों में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 2.59 गुणांक के साथ पेंशन संशोधन, वेतन आयोग की पे-रिवीजन का बकाया एरियर और डीए का एकमुश्त भुगतान शामिल है। साथ ही, केंद्र सरकार के समान 11% डीए की तीनों किस्तों की मांग और कैशलेस हेल्थ कार्ड स्कीम की मांग भी की जा रही है।

पेंशनर्स एसोसिएशन भूख हड़ताल करते हुए।

साझा फ्रंट के जिला कन्वीनर हरभजन सिंह खुंगर ने बताया कि 10-11 फरवरी को एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल फाजिल्का, बल्लुआना और जलालाबाद हलकों के विधायकों को मांग-पत्र सौंपेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो विधानसभा सत्र से पहले वे विधानसभा की ओर कूच करेंगे और मोहाली में सरकार के खिलाफ महारैली का आयोजन करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button