Haryana

रेवाड़ी एम्स के लिए स्वतंत्र कैनाल वाटर वर्क्स स्थापित होगा : आरती राव

रेवाड़ी : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि रेवाड़ी जिले के गांव माजरा मुस्तिल भालखी में स्थित एम्स (AIIMS) के लिए एक स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) कैनाल आधारित वाटर वर्क्स स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना पर लगभग 26.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे सैद्धांतिक (in-principle) स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एम्स के लिए बनने वाले इस वाटर वर्क्स से संबंधित जल आपूर्ति का पूरा खर्च हरियाणा सरकार स्वयं वहन करेगी, जिससे संस्थान को किसी प्रकार की वित्तीय या आपूर्ति संबंधी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि इस वाटर वर्क्स के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1500 किलोलीटर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह व्यवस्था अस्पताल के संचालन, स्वच्छता और मरीजों की देखभाल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

हरियाणा सरकार ने राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने बोर्डों, निगमों और अन्य सरकारी संस्थाओं में ग्रुप-डी के सभी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। यहाँ पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button