ChandigarhHaryana

खनन विभाग के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा जरूरी: केएम पांडुरंग ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़, 3 जून 2025:  खनन एवं भू-गर्भ विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने दिल्ली में खनन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में खनन से जुड़े विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया। उन्होंने सभी मामलों की एक विस्तृत सूची तैयार करने और समय-समय पर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पांडुरंग ने कहा कि विभाग के मामलों की पैरवी समय पर होनी चाहिए ताकि लंबित मुकदमों का जल्द समाधान हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने खनन कंपनियों पर बकाया राशि की रिकवरी को भी प्राथमिकता देने के आदेश दिए। रिकवरी सेल को लगातार प्रयास करते हुए निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। विभागीय अधिकारियों को अवैध खनन पर सख्त रोक लगाने, पैट्रोलिंग बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में प्रदेश के सभी खनन साईटों की स्थिति की समीक्षा की गई। पांडुरंग ने खनन अधिकारियों को राजस्व विभाग के साथ मिलकर निशानदेही से संबंधित समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन विभाग के अधिकारी अवैध खनन रोकने में कोई समझौता नहीं करेंगे।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त निदेशक महेंद्र पाल, स्टेट माइनिंग इंजीनियर डॉ. माधवी गुप्ता, स्टेट जियोलॉजिस्ट दीपक कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button