आज 15 फरवरी 2025, शनिवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है, आइए जानते हैं,आज के राशिफल में।
नमस्कार! आज 15 फरवरी 2025, शनिवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है, आइए जानते हैं,आज के राशिफल में।
मेष राशि (Aries): आज आपका आत्मविश्वास कम रह सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है, संतान की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus): मन परेशान रह सकता है, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्य बनाए रखें और पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Gemini): मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी और लाभ के अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि (Cancer): मन अशांत हो सकता है, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, परिवार का साथ मिलेगा।
सिंह राशि (Leo): आत्मसंयत रहें, व्यर्थ के क्रोध से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है, भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा, यात्रा पर खर्च बढ़ेंगे।
कन्या राशि (Virgo): आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है। संयम रखें और व्यर्थ के क्रोध से बचें। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Libra): आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार में पिता और उच्च अधिकारियों की कृपा से फायदा होगा। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें, सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio): यात्रा में कष्ट संभव है, स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius): कोर्ट-कचहरी से बचें, व्यापारिक उथल-पुथल संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn): यात्रा से बचें, भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius): परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces): स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करें।
