ChandigarhHaryana

राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा कांग्रेस में घमासान,5 विधायकों पर कार्रवाई की तैयारी; हुड्डा ने हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

चंडीगढ़: राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में अनदरूनी कलह बढ़ती जा रही है। पार्टी उन पांच विधायकों को नोटिस देने की तैयारी में है, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की। इसी बीच, राज्यसभा चुनाव नतीजों के 12 घंटे के भीतर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने कांग्रेस से सभी पदों से इस्तीफा देकर पाटी छोड़ दी। रामकिशन गुर्जर की पत्नी शैली चौधरी नारायणगढ़ सीट से विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान वह विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल सेक्रेटरी के साथ नजर आई थीं। वहीं, सूत्रों की माने तो जल्द ही शैली चौधरी भी इस्तीफा दे सकती हैं। हालांकि इससे पहले वह पार्टी हाईकमान के रुख का इंतजार करेंगी, क्योंकि अगर पार्टी शैली को निकालती है तो उनकी विधानसभा सदस्यता बरकरार रहेगी। वहीं, खुद कांग्रेस छोड़ने की सूरत में वह विधानसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित हो जाएंगी।

इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने क्रॉस वोटिंग करने वाले पांचों विधायकों के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। इन सब पर कार्रवाई होगी। हुड्डा से मीडिया द्वारा क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नाम सभी को पता है, आप सब भी जानते हैं, मैंने नाम हाईकमान को बता दिए हैं, वही इस मामले में एक्शन लेगा। उन्होंने कई बार पूछने के बावजूद नामों का खुलासा नहीं किया। हुड्डा ने कहा कि, बीजेपी ने हर तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन कांग्रेस ‘अग्नि परीक्षा’ में पास हो गई।

नोटिस जारी किए जा रहे : हरिप्रसाद

हरियाणा के प्रभारी कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हम उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रहे हैं। सोमवार को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान हुआ था। भाजपा के संजय भाटिया ने एक सीट आसानी से जीत ली, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के खिलाफ कड़े मुकाबले में दूसरी सीट हासिल की। बौद्ध की जीत बहुत कम अंतर से हुई। आरोप लग रहे थे कि कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों ने कथित तौर पर क्रॉस-वोटिंग की थी। इसके अलावा, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अमान्य घोषित किए गए पांच वोटों में से चार कथित तौर पर कांग्रेस विधायकों द्वारा डाले गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button