Haryana

हरियाणा में 5000 किलोमीटर सड़कों पर बिछेगा नया कारपेट: रणबीर गंगवा का बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि दिसंबर 2025 तक 5000 किलोमीटर लंबाई में सड़कों पर नया कारपेट बिछाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री सोमवार को नूंह के सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान बोले कि सरकार का फोकस गुणवत्ता और समयबद्धता पर है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गंगवा ने कहा, “अच्छी सड़कों से केवल सफर आसान नहीं होता, बल्कि ये आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच का माध्यम भी बनती हैं। ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत कर आमजन के जीवन को सरल बनाना सरकार की प्राथमिकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button