Uttar-Pradesh

महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मी पर चढ़ा रील्स का खुमार, ड्यूटी के दौरान वीडियो हुआ वायरल

महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मी पर चढ़ा रील्स का खुमार, ड्यूटी के दौरान वीडियो हुआ वायरल

महाकुंभ नगर, प्रयागराज – महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का सोशल मीडिया प्रेम अब सुर्खियों में है। पीपा पुल-7 पर तैनात दरोगा और सिपाही ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील्स बनाते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

VIP के साथ रील्स बनाकर पाना चाहते हैं फेम

सूत्रों के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मी महाकुंभ में आए VIP और गणमान्य लोगों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने की कोशिश कर रहे हैं। पांटून पुल-7 के प्रभारी ने इसकी पुष्टि की है।

डीजीपी के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने महाकुंभ में सख्त ड्यूटी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन पुलिसकर्मियों पर सोशल मीडिया का ऐसा जुनून सवार है कि वे अपने कर्तव्य को दरकिनार कर रहे हैं। वर्दी में इस तरह के वायरल वीडियो से पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जांच के आदेश, कार्रवाई संभव

मामला संज्ञान में आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में जहां करोड़ों श्रद्धालु उमड़ते हैं, वहां सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में ड्यूटी छोड़कर रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button