Chandigarh

एडीजीपी आत्महत्या की नहीं होगी सीबीआई जांच, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

चंडीगढ़ :  हरियाणा पुलिस के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरन कुमार आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी की जांच पर संतुष्टि जताई है। यह फैसला एसआईटी की तरफ से सौंपी गई स्टेट्स रिपोर्ट के बाद सुनाया गया है।  इससे पहले मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच क्यों जरूरी है, चंडीगढ़ पुलिस भी तो स्वतंत्र जांच एजेंसी है। कोर्ट ने पूछा कि एक माह से अधिक बीत गया है। जांच कहां तक पहुंची है, क्या किसी का नाम सामने आया है।

लुधियाना निवासी याचिकाकर्ता नवनीत कुमार के वकील वनीत कुमार शर्मा ने दलील दी कि आत्महत्या के इस मामले ने समाज की अंतरात्मा झकझोर दी है। उन्होंने कहा जब वरिष्ठ अधिकारी आत्महत्या कर रहे हैं और दर्जनों आईएएस व आईपीएस अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगा रहे हैं तो यह गंभीर मामला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button