Haryana

कुरुक्षेत्र नगर परिषद की बैठक में हंगामा, विधायक और पार्षद प्रतिनिधि के बीच हुई हाथापाई

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार को थानेसर नगर परिषद की बैठक उस वक्त हंगामे में बदल गई जब कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और भाजपा समर्थित पार्षद के पति नरेंद्र शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से बैठक का माहौल गरमा गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

बैठक में पार्षद प्रतिनिधि के बैठने पर शुरू हुआ विवाद

घटना दोपहर करीब 3 बजे की है जब नगर परिषद की बैठक शुरू हुई। बैठक में आउटसाइडर्स और मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित थी, लेकिन विधायक अशोक अरोड़ा ने बैठक स्थल पर कुछ बाहरी लोगों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। इसी मुद्दे पर उनकी भाजपा पार्षद के पति नरेंद्र शर्मा से बहस हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां उठाकर हमला करने की कोशिश की, और हाथापाई शुरू हो गई। मामला तब शांत हुआ जब मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव किया और कांग्रेस विधायक के गनमैन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया।


“मुझ पर हुआ जानलेवा हमला” – अशोक अरोड़ा का आरोप

हंगामे के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक अशोक अरोड़ा ने इसे “लोकतंत्र पर हमला” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि,

बैठक में आउटसाइडर्स की मौजूदगी पर सवाल उठाने पर मेरे साथ गाली-गलौच और फिर जानलेवा हमला किया गया। मेरे सुरक्षा कर्मी पर भी हमला किया गया।
उन्होंने इसे लोकतंत्र के इतिहास में “काला दिन” करार दिया।


पार्षद प्रतिनिधि का पक्ष – “बैठकों में पहले भी होता रहा है प्रतिनिधियों का शामिल होना”

वहीं दूसरी ओर, भाजपा पार्षद के पति नरेंद्र शर्मा ने कहा कि बैठक में प्रतिनिधियों का शामिल होना नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अशोक अरोड़ा जानबूझकर राजनीतिक माहौल खराब करना चाहते हैं और बैठक की कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button