Haryana

स्ट्राइक से पहले हरियाणा सरकार अलर्ट! OPD और इमरजेंसी 100% चालू – एसीएस के सख्त आदेश

हरियाणा में 27 नवंबर गुरुवार को HCMS एसोसिएशन की दो घंटे की प्रस्तावित पेन-डाउन स्ट्राइक से पहले सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख़्ता प्रबंध किए हैं।

इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने सभी सिविल सर्जनों और पीएमओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए—OPD सेवाएं बिना रुकावट जारी रहें, राज्यभर में सभी इमरजेंसी सेवाएं 24×7 चालू रहें

मरीजों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम

लाखों मरीजों पर स्ट्राइक का असर न पड़े, इसके लिए विभाग ने बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं:

  • 58 वर्ष सेवा पूरी करने के बाद नियुक्त सभी कंसल्टेंट्स को ड्यूटी पर लगाया

  • कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल ऑफिसर्स की सेवाएं भी ली जाएंगी

  • सभी डिप्टी सिविल सर्जन और एसएमओ को OPD सेवाओं में ड्यूटी

  • RBSK के 400 डॉक्टरों को OPD ड्यूटी में लगाया

एसीएस ने स्पष्ट किया— “किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए—यह सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button