HaryanaNational News

PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी: 353 करोड़ की सौगात से हरियाणा के 16.77 लाख किसान हुए लाभान्वित

चंडीगढ़ | 2 अगस्त 2025 : देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को ₹20,500 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई।

हरियाणा के 16.77 लाख किसानों को इस किस्त में ₹353 करोड़ की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

हरियाणा में राज्य स्तरीय ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया गया

हरियाणा के पंचकूला जिले में राज्य स्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस पहल को “किसानों के प्रति संकल्पबद्धता और विश्वास का प्रतीक” बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा,

“यह केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि अन्नदाता के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प की पुनः पुष्टि है।”

पीएम किसान योजना: एक नयी ऊर्जा, नया आत्मविश्वास

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। योजना के तहत हर पात्र किसान को हर साल ₹6,000 की राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।

यह योजना आज नए भारत की पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल बन चुकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button