Haryana

खरीफ सीजन 2025-26 के लिए MSP में बढ़ोतरी, किसानों को बड़ी राहत

चंडीगढ़, 28 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के निर्णय को किसानों के हित में एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह सरकार की किसानों की आय दोगुनी करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, धान (सामान्य) का MSP ₹2300 से बढ़ाकर ₹2369 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि A-ग्रेड धान का मूल्य ₹2320 से बढ़कर ₹2389 हो गया है। बाजरा, मक्का, मूंग, तुअर, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन, कपास और ज्वार सहित अन्य फसलों के MSP में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

सबसे अधिक बढ़ोतरी रामतिल में दर्ज की गई है, जिसमें 172% का इजाफा हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार फसलों की बुवाई से पहले MSP की घोषणा कर किसानों को लाभकारी फसलों के चयन में मदद करती है। यह कदम निश्चित रूप से किसानों के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button