Haryana

हरियाणा में कोविड को लेकर फिर सतर्कता, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दिए दिशा-निर्देश

चंडीगढ़, 28 मई – हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कोविड-19 को लेकर राज्य के नागरिकों और स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और समय रहते उठाए गए कदम वायरस के प्रसार को रोकने में कारगर साबित होंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर के सभी सिविल सर्जनों को एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, पीपीई किट और जरूरी दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कोविड के लक्षणों की जानकारी, समय पर परीक्षण और उचित व्यवहार जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथों की स्वच्छता जरूरी है। खासतौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जैसी संवेदनशील आबादी पर निगरानी बढ़ाई जा रही है।

सरकार ने जिला स्तर पर आईएमए के साथ मिलकर तैयारियों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “सूचित रहें, सतर्क रहें और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। यही बचाव का सबसे असरदार तरीका है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button