CM विजय ने ज्योतिषी OSD की नियुक्ति 24 घंटे में रद्द की, सहयोगी दलों के विरोध के बाद लिया यू-टर्न
वैज्ञानिक सोच बनाम ज्योतिष पर छिड़ी बहस, फ्लोर टेस्ट से पहले बढ़ा विवाद
Asheesh srivastava
Thalapathy Vijay सरकार ने अपने ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त करने का फैसला 24 घंटे के भीतर ही वापस ले लिया। इस फैसले को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
CM ऑफिस में हुई थी नियुक्ति
मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय ने पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी थी। सरकार के इस फैसले को मुख्यमंत्री के करीबी और निजी विश्वासपात्र को अहम जिम्मेदारी देने के तौर पर देखा जा रहा था।
सहयोगी दलों ने जताया कड़ा विरोध
नियुक्ति की खबर सामने आते ही सरकार को समर्थन दे रही पार्टियों Viduthalai Chiruthaigal Katchi, Communist Party of India (Marxist) और Communist Party of India ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सहयोगी दलों ने इसे वैज्ञानिक सोच और तर्कवाद के खिलाफ कदम बताया।
24 घंटे में सरकार ने बदला फैसला
विवाद बढ़ने के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई। सरकार के प्रधान सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल की OSD पद पर की गई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।
फ्लोर टेस्ट से पहले बढ़ा राजनीतिक दबाव
बुधवार को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले इस मुद्दे ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया। VCK विधायक Vani Arasu ने सरकार से वैज्ञानिक और तार्किक सोच को प्राथमिकता देने की अपील की।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार को साइंटिफिक सोच को महत्व देना चाहिए, ज्योतिष को नहीं।”
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे मुख्यमंत्री विजय की राजनीतिक मजबूरी बताया, जबकि कई लोगों ने इसे तर्कवादी राजनीति की जीत करार दिया।




