Haryana

श्रमिकों के लिए बड़ी राहत: आईएमटी मानेसर में एचएसआईआईडीसी ने शुरू की अटल श्रमिक किसान कैंटीन—10 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन

चंडीगढ़, 29 नवंबर। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSIIDC) ने औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए एक बड़ी पहल की है। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-4 और सेक्टर-5 में दो नई अटल श्रमिक किसान कैंटीन शुरू कर दी गई हैं, जहां श्रमिकों को सिर्फ 10 रुपए में पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध होगा।

एचएसआईआईडीसी ने आईएमटी मानेसर में कुल पाँच स्थानों को कैंटीन के लिए चिह्नित किया है। इनमें से शेष तीन कैंटीनों का निर्माण तेज़ी से चल रहा है और इन्हें आने वाले सप्ताहों में खोल दिया जाएगा। इससे हजारों औद्योगिक श्रमिकों को सस्ती और स्वास्थ्यप्रद भोजन सुविधा मिलेगी।

इन कैंटीनों का निर्माण उद्योग जगत और प्रमुख संस्थानों के CSR योगदान से किया जा रहा है। उद्योगों का यह सहयोग श्रमिक कल्याण और सामाजिक उत्थान की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कैंटीनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को सौंपा गया है, जिससे न केवल बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा, बल्कि स्थानीय महिलाओं और समुदाय के सदस्यों के लिए नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे।

हरियाणा सरकार की यह योजना उद्योग क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को किफायती भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कैंटीन खोलने से श्रमिकों पर आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें पौष्टिक भोजन आसानी से मिल सकेगा।

एचएसआईआईडीसी का लक्ष्य अपने औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक-केंद्रित सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ करना है। आईएमटी मानेसर में इन कैंटीनों का शुभारंभ उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button