State News

वरिष्ठ समाजसेवी सलाउद्दीन रज़मी से मिले बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, बिहार की राजनीति पर हुई खास चर्चा

वरिष्ठ समाजसेवी सलाउद्दीन रज़मी से मिले बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, बिहार की राजनीति पर हुई खास चर्चा

लखनऊ: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज दोपहर लखनऊ के महानगर स्थित आवास पर वरिष्ठ समाजसेवी सलाउद्दीन रज़मी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार की राजनीति और समाज सुधार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर वार्ता

वरिष्ठ समाजसेवी सलाउद्दीन रज़मी, जो यूपी के फतेहपुर जिले के बिलंदा गांव से ताल्लुक रखते हैं, लंबे समय से समाज सेवा और जनपद के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बिहार के राज्यपाल ने उनसे मुलाकात के दौरान राजनीतिक परिदृश्य, सामाजिक सुधार, और विकास कार्यों पर विशेष चर्चा की।

परिवार से मुलाकात और शुभकामनाएं

इस मुलाकात के दौरान गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने सलाउद्दीन रज़मी के परिवार से भी मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और नई दिशा देने के प्रयासों की सराहना की।

यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे आगे आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और सामाजिक बदलावों पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button