यूपी का राजस्व संकट: GST कलेक्शन में भारी गिरावट, आबकारी से भी कमाई घटी
यूपी का राजस्व संकट: GST कलेक्शन में भारी गिरावट, आबकारी से भी कमाई घटी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य का मासिक स्टेट रेवेन्यू जनवरी माह में 2037 करोड़ रुपये घट गया है। जीएसटी कलेक्शन में गिरावट के चलते यूपी अब छठे स्थान पर फिसल गया है, जबकि पहले यह शीर्ष दो राज्यों में शामिल था।
व्यापारियों के उत्पीड़न का असर?
राज्य के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि अत्यधिक छापेमारी और उत्पीड़न के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है, जिससे राज्य का जीएसटी कलेक्शन गिरा है। इसके अलावा, कई फैक्ट्रियों और उद्योगों ने यूपी छोड़कर अन्य राज्यों में पलायन कर लिया, जिससे कर संग्रह पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
कुंभ से भी नहीं मिला फायदा
आशा की जा रही थी कि प्रयागराज में कुंभ मेले की वजह से व्यापार बढ़ेगा और राज्य का जीएसटी संग्रह उछाल मारेगा, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि स्टेट जीएसटी में रिकॉर्ड गिरावट आई है।
आबकारी विभाग में सबसे बड़ा घाटा
सिर्फ जीएसटी ही नहीं, बल्कि यूपी के आबकारी विभाग में भी रिकॉर्ड स्तर पर रेवेन्यू गिरावट देखी गई है। जबकि ठंड के मौसम में शराब की खपत आमतौर पर बढ़ जाती है, यूपी में इसके विपरीत आबकारी राजस्व में भारी कमी दर्ज की गई है।
सरकार के लिए बड़ी चुनौती
राजस्व में इस बड़ी गिरावट से सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि यूपी सरकार इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए क्या कदम उठाती है।



