HaryanaRayta Special

हरियाणा विधानसभा में आज फिर हंगामे के आसार, भुक्कल, नरवाल व सेतिया पर सदन होगा गरम

Haryana Assembly News : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार जो हंगामा, धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई वह सबने देखी। शनिवार-रविवार को अवकाश के बाद अब सोमवार को सत्र के अंतिम दिन एक बार फिर भारी हंगामें के आसार नजर आ रहे हैं, हुआ यह है कि भाजपा के सोशल मीडिया पेज पर शुक्रवार का एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें सत्र के दौरान सदन के अंदर झज्जर से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल को महिला मार्शल पर हाथ उठाते दिखाया है।बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस वक्त का है जब विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कांग्रेस के 9 विधायकों को नेम किया। उन्हें जबरदस्ती बाहर करने के लिए मार्शल बुलाए गई। वीडियो में दिख रहा है कि महिला मार्शल भुक्कल को सदन से बाहर करने की कोशिश कर रही हैं। इसी दौरान बहस होती है। जिसके बाद भुक्कल मार्शल को थप्पड़ दिखाती दिख रही हैं। यह वीडियो हरियाणा भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में कांग्रेस विधायकों को नेम करने के बाद बुलाई गए मार्शल की कार्रवाई का है।

इसके अलावा सोनीपत के बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल उर्फ भालू के एक बयान पर भी हंगामा होने की संभावना है। नरवाल ने कहा था कि पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने राज्यसभा चुनाव में जमकर पैसे बांटे। विनोद शर्मा की पत्नी एवं कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी सोमवार को यह मामला सदन में उठाएंगी। वहीं, सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की सदन में हुई बहस को लेकर भी मामला गरमा सकता है।

भाजपा को वीडियो मिला कैसे : भुक्कल

geeta bhukhalइस संबंध में गीता भुक्कल का कहना है कि मुझे ये समझ में नहीं आता कि इन भाजपा वालों को चुनाव की डेट भी पहले ही पता चल जाती है। अब ये वीडियो इन्हें मिल गया। मैं तो पहले स्पीकर से ये सवाल उठाउंगी कि सदन का ये वीडियो इन्हें मिला कैसे? मुझे स्पीकर के द्वारा नेम भी गलत किया गया। जब स्पीकर नेम के लिए बोल रहे थे, तब मैं अपनी सीट पर खड़ी थी। लेकिन मेरे साथ जोर जबरदस्ती की गई। यदि ये मामला सदन में उठाया जाता है तो मैं इसका डिटेल में जवाब दूंगी

तीनों मामलों को सदन में उठाएंगे : बेदी

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भुक्कल, सेतिया और नरवाल के मामलों को सदन में उठाया जाएगा। वह इनकी शिकायत स्पीकर हरविंद्र कल्याण से लिखित रूप में करेंगे। इससे पहले स्पीकर कल्याण भी कह चुके हैं कि यदि इन तीनों मामलों की शिकायत उनके पास आती है तो वह संबंधित कमेटियों में भेजकर मामले की जांच कराकर बनती कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button