अब अम्बाला के लोग कहेंगे: “दिल्ली-मोहाली क्यों जाना? अब फ्लाइट यहीं से मिलेगी!

हरियाणा के अम्बाला जिले को जल्द ही एक नया तोहफा मिलने जा रहा है, क्योंकि यहां का नया घरेलू एयरपोर्ट अब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। यह एयरपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से संभव हो पाया है, जिन्होंने इसके लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि उपलब्ध करवाई थी। उद्घाटन का आमंत्रण भी रक्षा मंत्री को दिया गया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। उद्घाटन की संभावित तिथि 15 अगस्त के आसपास तय की जा रही है।
तीन एयरलाइंस को मंजूरी, अम्बाला से शुरू होंगी उड़ानें
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें तीन एयरलाइनों को अम्बाला से ऑपरेशन की स्वीकृति दी गई है।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि:
“अम्बाला एयरपोर्ट हरियाणा का गौरव बनेगा, इसलिए एक भी काम अधूरा नहीं रहना चाहिए।”
उन्होंने एसडीएम को व्यक्तिगत रूप से निगरानी का ज़िम्मा सौंपा है ताकि एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले हर कार्य समय पर पूर्ण हो।



