National NewsState NewsUttar-Pradesh

अलीगढ़ के होटल में रिंग सेरेमनी के दौरान समलैंगिक पार्टनर ने मचाया हंगामा, दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता

अलीगढ़ के होटल में रिंग सेरेमनी के दौरान समलैंगिक पार्टनर ने मचाया हंगामा, दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गांधी पार्क स्टैंड स्थित एक होटल में उस समय हंगामा हो गया, जब रिंग सेरेमनी के दौरान दुल्हन की समलैंगिक पार्टनर वहां आ धमकी और अपने अधिकारों की मांग करने लगी।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की रहने वाली दुल्हन प्रियंका की रिंग सेरेमनी चल रही थी, तभी बॉयज लुक में पहुंची बीना ने वहां आकर दावा किया कि प्रियंका उसकी जीवनसाथी है। उसने दोनों की शादी की तस्वीरें दिखाईं और कहा कि वे कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही हैं

दुल्हन को स्टेज से ले जाकर होटल के कमरे में किया बंद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीना अचानक स्टेज पर पहुंची और प्रियंका को अपने साथ होटल के एक कमरे में ले गई। अंदर जाकर उसने दरवाजा लॉक कर लिया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद कमरा खोला गया। इस दौरान बीना ने आरोप लगाया कि प्रियंका उसे छोड़कर किसी और से शादी नहीं कर सकती, क्योंकि वे समलैंगिक रिश्ते में थीं।

हंगामे के बाद दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता, बीना की पिटाई

बीना के दावे सुनकर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने बीना की जमकर पिटाई कर दी, जिसे लेकर उसने आरोप लगाए हैं। मारपीट की यह घटना होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है। लेकिन इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शहर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button