Haryana

गुरुग्राम बनेगा देश का सबसे स्वच्छ शहर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आह्वान

गुरुग्राम, 11 सितंबर 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में देश में नंबर वन बनाने के संकल्प के साथ एक मेगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सोहना चौक और सेक्टर 52 क्षेत्र में सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

जन भागीदारी से बनेगा “मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम”

मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि “स्वच्छ गुरुग्राम” केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग सराहनीय है।

“स्वच्छता को जीवनशैली बनाएं”

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है। इसे एक दिन का कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जीवनशैली बनाएं।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अब बरसात के बाद जिले में तेज गति से विकास कार्य शुरू होंगे, ताकि आम जनता को अधिकतम सुविधा मिल सके।

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान हरियाणा में स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर और खेल गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक बदलाव की दिशा में कार्य किया जाएगा।

“गुरुग्राम की स्वच्छता रैंकिंग होगी उल्लेखनीय”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत राज्य भर में 11 सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शहरी सौंदर्यीकरण व सुधार कार्यों पर फोकस किया जाएगा। गुरुग्राम को इसमें उल्लेखनीय स्थान दिलाने का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button