Haryana

हरियाणा सरकार ने जारी किए 31.72 करोड़ रुपये के कैश अवार्ड, 2022 पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को बड़ी सौगात

चंडीगढ़, 18 जुलाई 2025: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री  गौरव गौतम ने प्रदेश के 17 पैरा एशियन गेम्स 2022 पदक विजेता खिलाड़ियों को कुल 31.72 करोड़ रुपये के कैश अवार्ड जारी किए। यह राशि खिलाड़ियों की लंबित मांग को पूरा करते हुए प्रदान की गई है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है।

मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े मंचों पर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार, स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़, रजत पदक विजेता को 1.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये का कैश अवार्ड दिया जाता है। इस बार 13 खिलाड़ियों को 19.72 करोड़ रुपये और 4 खिलाड़ियों को 12 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

खेल मंत्री ने बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लोग ही प्रदेश व देश की प्रगति में योगदान देते हैं। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार ने खेल नीति बनाई है, जिसका परिणाम लगातार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के रूप में सामने आ रहा है। देश के अन्य प्रदेश भी हरियाणा की खेल नीति को अपना रहे हैं।

गौरव गौतम ने युवाओं से अपील की कि वे पैरा खिलाड़ियों से प्रेरणा लें और देश के लिए पदक जीतकर सम्मान बढ़ाएं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार न सिर्फ खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दे रही है, बल्कि खेल के दौरान चोट लगने पर उनका इलाज भी सरकार कराती है।

प्रदेश में युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए 1500 खेल नर्सरियां भी खोली गई हैं, जहां खिलाड़ी अभ्यास कर नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।


खेल महाकुंभ की तिथि में बदलाव, मुकाबले होंगे अगस्त में

खेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा खेल महाकुंभ 28 से 30 जुलाई, 2025 तक आयोजित होना था, लेकिन CET और HTET परीक्षाओं के कारण खिलाड़ियों और अभ्यर्थियों को असुविधा न हो, इसलिए इसे अगस्त 2025 में आयोजित किया जाएगा। नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button