Haryana

हरियाणा सरकार देगी जलभराव से हुई फसल क्षति की भरपाई: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़, 5 सितंबर 2025 — हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने जानकारी दी है कि हाल ही में हुई भारी वर्षा और जलभराव के कारण हिसार जिले के किसानों को हुई फसल क्षति की भरपाई के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, हिसार के 276 गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोला गया है, जहाँ किसान अपनी फसल क्षति की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

अब तक 25 हजार किसानों ने दर्ज किया नुकसान

मंत्री गंगवा ने बताया कि अब तक लगभग 25,000 किसानों ने 1,45,000 एकड़ क्षेत्र में हुई फसल क्षति को पोर्टल पर दर्ज किया है। पहले यह पोर्टल सिर्फ 81 गांवों के लिए खुला था, लेकिन अब इसे विस्तारित करते हुए कुल 276 गांवों को शामिल किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने की ग्राउंड रिव्यू

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला, हिसार और गांव गंगवा का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था व ड्रेनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी और किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।

किसानों से अपील

कैबिनेट मंत्री गंगवा ने किसानों से अपील करते हुए कहा,“सभी किसान भाई ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जाकर स्वयं सत्यापन करते हुए अपनी फसल का नुकसान शीघ्र दर्ज करें, ताकि उन्हें सरकार की ओर से राहत राशि समय पर प्रदान की जा सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button