ChandigarhHaryana

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: राइस मिलर्स को 30 जून 2025 तक डिलीवरी और बोनस की राहत, खरीफ की खरीद 22 सितंबर से

डीगढ़, 20 सितम्बर 2025 — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राइस मिलर्स और किसानों के हित में एक अहम घोषणा की है। राज्य सरकार ने चावल की डिलीवरी अवधि और बोनस भुगतान की अंतिम तिथि को 15 मार्च 2025 से बढ़ाकर 30 जून 2025 तक कर दिया है। इसके साथ ही, लगभग 1000 राइस मिलर्स को 50 करोड़ रुपये तक के होल्डिंग चार्ज में छूट भी दी जाएगी।

राइस मिलर्स को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा चावल की डिलीवरी में लगभग 45 दिन की देरी हुई, जिसके चलते राइस मिलर्स समय पर अपना काम पूरा नहीं कर सके। इस कारण हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन ने सरकार से डिलीवरी और बोनस की समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।

क्या हैं मुख्य फायदे:

  • बोनस की समयसीमा बढ़ी: अब 15 मार्च नहीं, 30 जून 2025 तक मिलेगी पात्रता

  • चावल डिलीवरी की नई तारीख: 30 जून 2025

  • होल्डिंग चार्ज में छूट: ₹50 करोड़ की राहत लगभग 1000 मिलर्स को

किसानों के लिए भी राहत: खरीफ फसलों की खरीद 22 सितंबर से

राज्य सरकार ने किसानों के लिए एक और राहतभरी घोषणा करते हुए कहा कि अब खरीफ फसलों की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर की बजाय 22 सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी। इससे किसानों को समय पर फसल बेचने और भुगतान मिलने में सहायता होगी।

MSP पर भी मुख्यमंत्री ने रखी अपनी बात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है कि भाजपा सरकार एमएसपी खत्म कर रही है, जबकि सच यह है कि हमारी सरकार ने लगातार एमएसपी में बढ़ोतरी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button