ChandigarhRayta Specialराजनीति

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर कड़ा हमला, कहा – नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाए

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के बड़े-बड़े मुद्दों पर अपनी राय ज़रूर रखती है, लेकिन अपनी ही पार्टी के प्रदेश स्तर पर आठ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं कर पाई है, जो बेहद निराशाजनक है। यह टिप्पणी उन्होंने राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान हरियाणा कांग्रेस की बैठक से जुड़े सवाल के जवाब में की।

विज ने कहा, “कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। शायद राहुल गांधी इसी विषय पर बैठक करने आ रहे हैं।” उन्होंने कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी पर भी सवाल उठाए।


‘पाकिस्तान के टुकड़े होना निश्चित है’ – अनिल विज

चंडीगढ़: अनिल विज ने पाकिस्तान को लेकर भी  बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में पाकिस्तान आधा हो चुका है और अगले 50 वर्षों में यह और अधिक टुकड़े हो जाएगा। उन्होंने बलूच विद्रोहियों के कब्जे के दावों का हवाला देते हुए कहा, “पाकिस्तान आठ अक्षरों का शब्द है, जबकि भारत नौ अक्षरों का। नौ को चाहे कितना भी गुणा करो, वह नौ ही रहता है, लेकिन आठ अक्षरों वाला शब्द गुणा करने पर घटता जाएगा। इसलिए पाकिस्तान के टुकड़े होना तय है।”

विज ने कहा कि पीओके और बलूचिस्तान की मौजूदा स्थिति इस बात की तरफ इशारा करती है कि पाकिस्तान के टुकड़े होना शुरू हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button