National News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मंत्री रणबीर गंगवा ने की भेंट

दिल्ली : केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में सडक़ अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनानेआधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त प्रदेश से गुजरने वाले विभिन्न राष्टï्रीय राजमार्ग के कुछ स्थानों पर ऑवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विषयों के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओंनई सडक़ योजनाओं तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बे

 

हतर सडक़ नेटवर्क से जोडऩे के प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर भी सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क और परिवहन व्यवस्था किसी भी प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला होती है। बेहतर कनेक्टिविटी से जहां व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलता हैवहीं आम नागरिकों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होती है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण को प्राथमिकता दिए जाने से विकास कार्यों को नई गति मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button